संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: जनपद के प्राचीन धार्मिक स्थल मां कैला देवी धाम के विकास की उम्मीदें अब परवान चढ़ने लगी हैं। श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र इस धाम को भव्य स्वरूप देने के लिए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने शासन को विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के तहत 13 करोड़ 87 लाख 68 हजार रुपये की लागत से धाम में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने की योजना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मंदिर परिसर का सौंदर्याकरण होने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। तहसील क्षेत्र के भूड़ इलाके में गांव मुजाहिदपुर के निकट स्थित मां कैला देवी धाम धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। मां भगवती के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस धाम को विशेष पहचान दिलाती है। यहां स्थित प्राचीन वटवृक्ष भी मंदिर की महत्...