Sambhal News: 13 से 17 अक्टूबर तक आठों ब्लॉक में लगेंगे सेवा सेतु शिविर
संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी आठ विकासखंडों में सेवा सेतु अभियान के द्वितीय चरण में 13 से 17 अक्टूबर तक सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इससे पहले दो से आठ अक्टूबर तक अभियान के प्रथम चरण में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन कल्याण समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा। मौके पर आवेदन भरने, पात्रता सत्यापन और नियमानुसार स्वीकृति की व्यवस्था रहेगी। शिविरों में स्वास्थ्य मेले भी लगेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगजन कल्याण शिविर आयोजित कर पात्र दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों से शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.