संभल, जुलाई 30 -- Sambhal News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले का 11 वर्षीय बालक अर्पित विश्वकर्मा 20 मई 2026 से लापता है। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई लगातार प्रयास कर रही है। संभल जिला प्रशासन ने भी आमजन और मीडिया से बालक की तलाश में सहयोग की अपील की है। प्रशासन ने अनुरोध किया है कि यदि बालक संभल या आसपास के किसी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल, बाल गृह, होटल, ढाबे या अन्य सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 या परिजनों को सूचना दें। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस सूचना को साझा करने की अपील की है, ताकि बालक को सकुशल उसके परिवार से मिलाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...