संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: संभल नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता को 101 करोड़ रुपये की कथित 38 बीघा जमीन घोटाले के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 40 दिन मुरादाबाद जेल में रहने के बाद बुधवार को उन्हें रिहा कर दिया गया। राजकुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के समय वह शाहजहांपुर में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात थे। संभल नगर पालिका में ईओ रहते हुए उन पर जमीन के नामांतरण में अनियमितता करने का आरोप लगा था। सात अगस्त को हाईकोर्ट ने दी जमानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या-68 की एकल पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या-68 की एकल पीठ के न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने सात अगस्त को राजकुमार गुप्ता की जमानत मंजूर की थी। उनके अधिवक्ता प्रांजु जैन ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। इसके बाद 11 अगस्त को सीओ संभल कार्यालय ...