Sambhal News: 101 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाला: तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार, हाईकोर्ट में रिट वापस लेने पर नहीं दे सके जवाब
संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित 101 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में तैनात सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। अब पुलिस उनकी कस्टडी रिमांड लेकर अन्य भूमि घोटालों, गबन और भ्रष्टाचार के मामलों में गहन पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि तीन दिन पहले जिलाधिकारी के साथ मौके पर निरीक्षण के दौरान संभल-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित करीब 101 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.15 करोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.