संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की ग्राम सभा की 38 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद जिला प्रशासन अब इसके सुनियोजित उपयोग की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उद्योग विभाग को इस भूमि पर औद्योगिक गतिविधियां विकसित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की योजना शहर के बीच संचालित मेंथा प्लांटों को यहां स्थानांतरित करने के साथ-साथ नए उद्योग स्थापित कर इस क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की है। जिला प्रशासन का मानना है कि शहर के भीतर संचालित मेंथा प्लांटों से प्रदूषण, यातायात और सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में उन्हें शहर से बाहर इस सरकारी भूमि पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal ...