संभल, जुलाई 2 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में बुधवार रात सरकारी पानी की टंकी के पास रखे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते लोगों को समय रहते मौके से दूर कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9:15 बजे ट्रांसफार्मर से जुड़े जमीन तक लटक रहे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। देखते ही देखते आग ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश शुरू होते ही बढ़ जाता है मौत का खतरा, नंगे व झूलते बिजली तार बन रहे जानलेवा ग्रामीणों ने बताया कि महज तीन दिन पहले ही उन्होंने ट्रांसफ...