संभल, अक्टूबर 11 -- Sambhal News: संभल, कार्यालय संवाददाता। फर्जी बीमा क्लेम के जरिये करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी के चर्चित मामले में पुलिस की कार्रवाई को लगातार न्यायिक चुनौती मिल रही है। अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ दर्ज नौ मुकदमों में आरोपितों को राहत मिलने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 11.89 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी निरस्त हो चुका है। विशेष न्यायालय ने संपत्ति को अपराध से अर्जित धन से जोड़ने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाए। पुलिस ने इस मामले में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें नौ मुकदमों की कार्रवाई निरस्त होने, तीन में रोक लगने और शेष दो में समझौते के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल होने की जानकारी सामने आई है। बीमा घोटाले की परतें 17 जनवरी 2025 को खुलनी शुरू हुई थीं। रजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने...