Sambhal News: 'मन की बात' के साथ टिफिन बैठक
संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला संगठन द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम के बाद टिफिन बैठक और सभी के साथ भोजन-समरसता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वृहम सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री अवधेश प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विष्णु चौधरी ने किया। इस अवसर पर गौरव राघव, रामौतार सैनी, प्रमोद राघव, दीनदयाल यादव, सुमित त्यागी, संजू यादव, नेत्रपाल यादव, गंगाराम सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.