Sambhal News: होटल में नौकरी का झांसा देकर किया छात्रा का शोषण, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी स्नातक की छात्रा को जून महीने में होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने नोएड़ा बुला लिया। जहां युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि मुख्य आरोपी के दो साथियों ने भी छात्रा का शारीरिक शोषण किया। छात्रा गर्भवती हो गई, आरोपियों को जानकारी हुई तो उन्होंने गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती स्नातक की छात्रा है। जून महीने में उसकी जान-पहचान के दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा को बताया कि वह नोएड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.