संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: सैंजना मुस्लिम गांव में सोमवार रात एक होटल पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। रात के सन्नाटे में अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। बताया गया कि होटल पर अचानक फायरिंग किए जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली किसने और किस वजह से चलाई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की घटना के बाद होटल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित नजर आए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही फायरिंग करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना के पीछे पुरा...