Sambhal News: हैलोवीन पार्टी में आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे नन्हें-मुन्ने
संभल, नवम्बर 2 -- Sambhal News: जीके सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को किंडरगार्टन विभाग द्वारा हैलोवीन पार्टी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न आकर्षक एवं डरावनी वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने भूत, चुड़ैल, कद्दू एवं अन्य रोचक किरदारों का रूप धारण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर को हैलोवीन थीम के अनुसार आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने टॉफियों एवं अन्य स्वादिष्ट उपहारों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं आपसी सहभागिता की भावना विकसित करना था। अंत में यह आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और ढेर सारी खूबसूरत यादें छोड़ गया। सभी शिक्षिकाओं ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.