Sambhal News: हैमर थ्रो में प्रिंस ने जीता सिल्वर मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित किसान उपकारक इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र प्रिंस ने प्रदेशीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रिंस ने हैमर थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक प्रयागराज में प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें किसान उपकारक इंटर कॉलेज भवालपुर के कक्षा 12 के छात्र प्रिंस पुत्र शूरवीर सिंह निवासी शब्दलपुर शुमाली जनपद अमरोहा ने हैमर थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.