Sambhal News: हेलमेट पहनकर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सिखाया जिंदगी बचाने का सबक
संभल, नवम्बर 26 -- Sambhal News: सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसी संदेश के साथ यातायात पुलिस ने नवंबर यातायात माह के तहत बुधवार को शहर के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी यातायात निरीक्षक दुष्यंत बालियान के नेतृत्व में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य आरक्षी सोनू कुमार और सचिन कुमार ने खुद हेलमेट पहनकर बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अहमियत समझाई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बताया कि हेलमेट पहनना केवल चालान से बचने का तरीका नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यातायात नियमों की पाठशाला: बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन न चलाने की अपील सड़क पर सावधानी बरतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.