Sambhal News: हादसे में हुए तीन युवकों की मौत में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के नए बाईपास पर शुक्रवार की रात कार और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक धर्मेंद्र के भाई नन्हे की तहरीर पर पुलिस ने कार और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, हादसे में घायल कार चालक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे गंभीर चोटें आई हैं और दिल्ली में ही उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस चालक के नाम और पते की जानकारी जुटा रही है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के नए बाईपास पर एक ढावे के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे कार और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके पर कार छोड़कर चले गए। दुर्घटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.