Sambhal News: हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम 'हरिहर नगर' करने की मांग
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: संभल के ऐतिहासिक हातिम सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'हरिहर नगर' किए जाने की मांग एक बार फिर सामने आई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विभाग सत्संग प्रमुख आचार्य ऋतुपर्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से स्टेशन का नाम बदलने के साथ-साथ इसके जीर्णोद्धार और रेल सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की है। आचार्य ऋतुपर्ण का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार संभल को भगवान कल्कि की तपोस्थली एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन का वर्तमान नाम स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि स्टेशन का नाम बदलकर 'हरिहर नगर रेलवे स्टेशन' किया जाए, ताकि यह क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को भी प्रतिबिंबित कर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.