Sambhal News: हाजीबेड़ा में छह किसानों के नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी
संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव हाजीबेड़ा में चोरों ने रविवार रात छह किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर स्टार्टर और केबल चोरी कर लिए। चोरों ने नलकूपों पर बनी कोठरियों के नकाब और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। एक साथ छह नलकूपों पर चोरी की घटना से किसानों में रोष है। थाना क्षेत्र के गांव हाजीबेड़ा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र चंद्रप्रकाश, नरेंद्र पुत्र जगदीश, वेद प्रकाश पुत्र केहर सिंह, मुनि देव पुत्र लाल सिंह, यशपाल सिंह पुत्र छज्जू सिंह और ध्यान सिंह पुत्र हरबंस सिंह के नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी किए गए हैं। सोमवार सुबह किसान अपने खेतों में काम करने पहुंचे तो नलकूपों की कोठरियों के नकाब और ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.