Sambhal News: हाईवे पार करते समय बाइक की चपेट में आया मासूम, चार घायल
संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे-509 पर मंगलवार शाम करीब छह बजे भुलावई गांव के पास हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे आठ वर्षीय मासूम को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत बाइक सवार और उसके साथ बैठे अन्य लोग घायल हो गए। भुलावई निवासी धर्मेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र आशीष घर से खेलने के लिए हाईवे की ओर आया था। बताया गया कि सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे संयुक्त चिकित्सालय चन्दौसी ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार आशीष तीन बच्चों में सबसे छोटा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.