Sambhal News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से महिला समेत तीन घायल
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: गुन्नौर के आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव इटौआ के पास सोमवार शाम बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी संजय पुत्र महावीर और पंकज पुत्र नेम सिंह सोमवार को किसी काम से बाइक से बबराला आए थे। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इटौआ के पास उनकी बाइक हाईवे पर पैदल जा रही महिला से टकरा गई। टक्कर के बाद महिला समेत दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.