Sambhal News: हाईवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बगीचा बैंक्विंट हॉल के सामने बुधवार को तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गांव मेंहुआ निवासी 45 वर्षीय सूरजपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल सूरजपाल को एंबुलेंस से सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेंहुआ निवासी सूरजपाल पुत्र रामचरण बुधवार सुबह बाइक से किसी जरूरी काम से बबराला आए थे। काम निपटाकर वह वापस गांव लौट रहे थे। बगीचा बैंक्विट हॉल के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। थाना प्रभारी लव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.