Sambhal News: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यापारी को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर
संभल, जुलाई 27 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरोली निवासी व्यापारी रविवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बर्धमार पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे के बाद घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। देवेंद्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र तेजपाल बबराला में अपनी दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव भकरोली लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बर्धमार पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.