Sambhal News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख
संभल, नवम्बर 30 -- बिजली लाइन की चिंगारी से गन्ने की फसल जली Sambhal News: विकासखंड असमोली के गांव अखबंदपुर में बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक लगी आग से करीब चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसान की तैयार गन्ने की फसल जलने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। क्षेत्र के गांव अखबंदपुर निवासी किसान ओमकार शर्मा के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया और उससे चिंगारी उठी और खेत में खड़ी गन्ने की फसल पर जा गिरी। इससे गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगती देख किसान ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अन्य किसानों के खेतों की ओर आग फैलने से रोकने के लिए काफी मशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.