संभल, सितम्बर 30 -- Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव भवालपुर में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की आठ बीघा गन्ने की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गांव भवालपुर निवासी किसान महिपाल सिंह पुत्र हरचरण सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया गया कि सोमवार की शाम लगभग 3:00 बजे हाई टेंशन लाइन में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी नीचे खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण करीब आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। आग पड़ोसी रामवीर सिंह पुत्र चरण सिंह के खेत में भी पहुंच गई जिसका एक बीघा गन्ना जल गया।घटना के बाद ...