Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा, हालत गंभीर
संभल, अक्टूबर 16 -- Sambhal News: चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के जारई रोड पर गुरुवार को हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में युवक आ गया। करंट लगने से युवक के कपड़ों में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी ने किसी तरह आग बुझाई और मकान स्वामी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर युवक को मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी 18 वर्षीय निर्मल पुत्र सुधीर लोहे की ग्रील लगाने का काम करता है। गुरुवार शाम करीब चार बजे जारई रोड स्थित कृष्णा क्लीनिक के पास राजेश्वर यादव के निर्माणाधीन मकान में निर्मल लोहे की ग्रिल लगा रहा था। उसके साथ गांव का ही रवि पुत्र सतीश भी था। इस दौरान दोनों तीसरी मंजिल पर गए और र्ग्मल ने वहां रखी लोहे की छड़ उठाई, तो छड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.