Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ओवर हाइट ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, वीडियो वायरल
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: प्राइवेट बस स्टैंड स्टेशन रोड पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब माल लादकर बहजोई की ओर जा रही एक ओवरहाइट ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। ट्राली में निर्धारित ऊंचाई से अधिक माल लदा होने से हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें आग लग गई। अचानक आग लगने से ट्रैक्टर पर सवार मजदूरों और आसपास से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली लेकिन राहगीरों ने इसकी वीडियो बना ली और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार की दोपहर को रेलवे माल गोदाम से माल लादकर ओवरहाइट ट्रैक्टर-ट्रालियां स्टेशन रोड होते हुए बहजोई की ओर जा रही थीं। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंची, इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली में ऊपर तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.