Sambhal News: हाईटेंशन करंट से झुलसे युवक की गई जान
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला लाडम सराय में 31 जुलाई की सुबह पड़ोसी की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते समय झुलसे 18 वर्षीय युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शहर के मोहल्ला लाडम सराय निवासी राहुल (18वर्ष) पुत्र रवि कुमार 31 जुलाई की सुबह पड़ोसी की छत पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह छत से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू जाने से गंभीर रूप से झुलस गया था। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में युवक की मौत परिजन युवक का मेरठ के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। गुरुवार को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.