संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: शहर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने की दिशा में ग्रीन संभल कॉरिडोर की ओर से चलाए जा रहे 'एक पेड़ भूमि के नाम' अभियान को गति दी जा रही है। अभियान के तहत रविवार को नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने हल्लू सराय-हसनपुर मुंजप्पा मार्ग पर पौधारोपण कर लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। ग्रीन संभल कॉरिडोर की ओर से इस मार्ग के दोनों ओर पौधे लगाए जा रहे हैं। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में पौधारोपण कर मार्ग को हरित पट्टी के रूप में विकसित करने की योजना है। शुरुआत में यहां पाम प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं। शहर के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग पर हरियाली विकसित होने से राहगीरों को बेहतर और सुहावना वातावरण मिलने की उम्मीद है।

पौधारोपण का महत्व पौधारोपण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने कहा कि ग्रीन सं...