Sambhal News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़े श्रद्धालु
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: सावन के पहले सोमवार पर जनपद के शिवालयों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई और शिवालय हर-हर महादेव तथा बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े इंतेजाम किए गए थे। सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से श्रद्धालु सुबह से पहुंचना शुरू हो गए थे। जिससे मंदिरों में भीड़ बढ़ गई और श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प, दूध और गंगाजल अर्पित किया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.