Sambhal News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बबराला
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: सावन के प्रथम सोमवार की संध्या बबराला नगर महाकाल बाबा की भव्य शाही सवारी से शिवमय हो उठा। वार्ष्णेय सेवासदन से निकली सवारी का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। सुसज्जित रथ पर विराजमान महाकाल बाबा के दर्शन के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया और हर-हर महादेव व जय श्री महाकाल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और डमरुओं की धुन पर शिवभक्त नृत्य करते हुए सवारी के साथ चलते रहे। कई स्थानों पर आरती उतारी गई और रेड कार्पेट बिछाकर शाही सवारी का अभिनंदन किया गया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे से गुंजायमान हो उठे शिवालय श्रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.