संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब हर शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को हलवा या उपमा भी परोसा जाएगा। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। इसका लाभ जिले के 1289 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा। शासन ने नई व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को बच्चों को मीठा हलवा खिलाया जाएगा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। इससे बच्चों को मध्याह्न भोजन में अतिरिक्त व्यंजन मिलेंगे और भोजन के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी यह भी पढ़ें- Katihar News: स्कूलों में बच्चों का खाना बंद हुआ तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...