Sambhal News: हरि बाबा बांध धाम पर होमगार्ड की जेब से पर्स चोरी, महिला पकड़ी
संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के हरि बाबा बांध धाम पर रविवार को दर्शन करने पहुंचे एसडीएम संभल के होमगार्ड की जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स गायब होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद सक्रिय हुए ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी हरपाल पुत्र मेवाराम एसडीएम संभल के यहां होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। रविवार को वह हरि बाबा बांध धाम पर दर्शन करने आए थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उनकी जेब से कथित तौर पर पर्स निकाल लिया गया। कुछ देर बाद जब हरपाल को पर्स गायब होने का पता चला तो उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.