Sambhal News: हरि बाबा बांध धाम पर गुरु महोत्सव आज से
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: रजपुरा क्षेत्र के गांव मोलनपुर स्थित हरि बाबा बांध धाम पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गुरु महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार से शुरू हो रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। धाम परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.