संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: नारी उत्थान समिति की ओर से मंगलवार को बहजोई मार्ग स्थित जेपी गेस्ट हाउस में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक जेमनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और हाथों पर आकर्षक डिजाइनों से अपनी कला का प्रदर्शन किया। सावन की छटा उस समय और निखर गई, जब महिलाएं हरे रंग के परिधानों में सजकर कार्यक्रम में पहुंचीं। इसी दौरान त्रिशक्ति तीज क्वीन का चयन किया गया, जिसमें संध्या, तरन्नुम अकील और मिताली विजेता रहीं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: तीज क्वीन का ताज रानी के सिर पर सजा महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावन की पारंपरिक मल्हार गाकर माहौल को संगीतमय बन...