Sambhal News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने सजाई खुशियों की महफिल
संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: कुमार तनय वैश्य महिला सभा के तत्वावधान में रविवार को हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने मल्हार और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में वन मिनट गेम, नबोला समेत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में सरिता, प्रीति, मुदिता, नीमा और साधना ने प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त किए। वहीं तीज क्वीन का ताज सखी रुबी गुप्ता के सिर सजा। उनकी उपलब्धि पर महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा नीलम गुप्ता के साथ खुशबू, अरुणा, पूजा, अंजलि, सरिता, प्रमिला, साधना, मुदिता और समता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.