Sambhal News: हरियाली के लिए बने पार्कों पर कब्जों का पहरा, बदहाली में खो गई खूबसूरती
संभल, नवम्बर 20 -- Sambhal News: शहर के आवास विकास क्षेत्र में लोगों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए पार्क बदहाली का शिकार हैं। एक दर्जन से अधिक पार्कों की हालत खराब है। कहीं साफ-सफाई नहीं हो रही तो कहीं लोगों ने सामान रखकर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे पार्कों का अस्तित्व सिमटता जा रहा है। बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को टहलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। पार्कों के सौंदर्यीकरण की योजनाएं भी धरातल पर बेअसर नजर आ रही हैं। स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पार्कों की दशा सुधारने और अवैध कब्जे हटवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने पार्कों की नियमित देखरेख और सौंदर्यीकरण कराने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.