संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव गुमसानी में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार रात शबरी लीला, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए मैदान में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ जुटी रही। देर रात तक दर्शक मंचन का आनंद लेते रहे। मथुरा से पहुंचे आचार्य सत्यनारायण दुबे शास्त्री के निर्देशन में कलाकारों ने प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। दिखाया गया कि माता सीता की खोज में निकले हनुमान समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं। रास्ते में उनका सुरसा और लंकिनी से सामना होता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: रावण की तपस्या और अत्याचार की लीला का मंचन इसके बाद हनुमान विभीषण से मिलकर अशोक वाटिका पहुंचते हैं और माता सीता को श्रीराम का ...