Sambhal News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: इस्लामनगर रोड पर मोटर ट्राई साइकिल की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के गांव बाहपुर पट्टी असालत निवासी प्रेमशंकर ने बताया कि उनके 58 वर्षीय पिता सोहरन सिंह पांच जुलाई की शाम बाइक से बहजोई से गांव लौट रहे थे। तभी फौजी टाल के सामने तेज रफ्तार आ रही मोटर ट्राई साइकिल ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन पिता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.