Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मातम, स्कूल का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल
संभल, अगस्त 15 -- Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से तीन बच्चे दब गए। हादसे में निजाम पुत्र नईम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैफली और शैदान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चे गांव मदाला फतेहपुर के ही बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था। बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक नीचे आ गिरा। छज्जा गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.