Sambhal News: स्वच्छता ही सेवा अभियान में सफाई कर्मियों का सम्मान, सहभोज ने बढ़ाया श्रम का मान
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: जिन हाथों की मेहनत से शहर की गलियां रोज साफ होती हैं, सोमवार को उन्हीं हाथों का सम्मान करने के लिए नगर पंचायत ने एक अलग पहल की। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों ने उनके साथ एक ही पंगत में बैठकर भोजन किया। सहभोज के जरिए सामाजिक समरसता के साथ यह संदेश दिया गया कि शहर को स्वच्छ रखने वाले हर श्रमिक के श्रम का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके नियमित श्रम से ही नगर की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सफाई कर्मियों पर न छोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.