संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को संभल शहर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए स्वयंसेवक शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। दो थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। रविवार सुबह शहर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी स्थित माधव भवन पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यहां से पथ संचलन आलम सराय, वाल्मीकि बस्ती, मालियों वाली बस्ती, चंदौसी चौराहा, यशोदा चौराहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क, हल्लू सराय, बरेली सराय और प्राचीन कूप मंदिर होते हुए वापस माधव भवन पार्क पहुं...