Sambhal News: स्टेशन पर वृद्धा से कुंडल छीनने का आरोपी दबोचा
संभल, अगस्त 29 -- Sambhal News: चन्दौसी। रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला के कान से कुंडल झपटने की घटना का जीआरपी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए दो कुंडल बरामद करने का दावा किया है। आरोपी ने पूछताछ में वृद्ध महिला से कुंडल झपटने की घटना स्वीकार की है। शहर की गणेश कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला के साथ पूर्व में रेलवे स्टेशन पर कुंडल झपटने की घटना हुई थी। मामले में पीड़िता के बेटे मोहित वार्ष्णेय पुत्र राकेश गुप्ता की तहरीर पर जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए जीआरपी थानाध्यक्ष अब्दुल बासित मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.