संभल, अक्टूबर 10 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौटी 13 वर्षीय छातत्रा साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि घटना एक अक्टूबर की सुबह की है। उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी थी। आरोप है कि घर पहुंचने पर गांव का ही एक युवक वहां आ गया और बेटी को बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पिता ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य लोगों ने भी यह सब देखा। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के...