संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गई है। कहीं स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से सड़क पर जाम के हालात बन रहे हैं, तो कहीं शिक्षक और कर्मचारी खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं। बुधवार को हिन्दुस्तान टीम ने शहर के सीबीएसई स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय पड़ताल की तो यातायात व्यवस्था की दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सीबीएसई से प्रभावी उपाय सुझाने को कहा है। साथ ही आदेशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद शहर में कुछ स्थानों पर व्यवस्था में सुधार की जरूरत दिखाई दी। बहजोई मार्ग स्थित चौधरी सराय के एक स्कूल के बाहर छुट्टी के स...