Sambhal News: स्काउट-गाइड शिविर में 101 विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर रविवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। 25 से 27 सितंबर तक चले प्रवेशिका एवं द्वितीय सोपान शिविर में विद्यालय के 101 स्काउट एवं गाइड ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें जीवनोपयोगी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों पर विशेष जोर रहा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक निर्णय लेने और टीम भावना के साथ कार्य करने का अभ्यास किया। शिविर में शामिल 101 प्रतिभागियों में 63 विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.