Sambhal News: स्काउट-गाइड शिविर में हिमाचल और गुजरात की टोलियों ने मारी बाजी
संभल, नवम्बर 4 -- Sambhal News: कैला देवी स्थित बाबा रतनगिरि आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को उत्साह के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन निर्णायक मंडल ने विभिन्न राज्यों के नाम पर गठित टोलियों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जानकारी के साथ स्काउट-गाइड से जुड़े सवाल पूछे। प्रतियोगिता के गाइड वर्ग में हिमाचल टोली प्रथम, हरियाणा द्वितीय और केरल टोली तृतीय स्थान पर रही। वहीं स्काउट वर्ग में गुजरात टोली ने प्रथम, उत्तर प्रदेश ने द्वितीय और उत्तराखंड टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टोलियों को प्रशिक्षक प्रिंस शर्मा, प्रधानाचार्य अशोक कुमार और प्रबंधक अजय पाल सिंह ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना की सराहना करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.