संभल, अक्टूबर 11 -- Sambhal News: सौंधन, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव में बड़ी संख्या में मौजूद बंदरों के झुंड आए दिन राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को भी बंदरों ने घर में घुसकर एक महिला पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गईं। शनिवार को एक महिला घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड घर में घुस आया और महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के हमले का डर अब घरों के भीतर भी बना हुआ है। लोगों को हर समय सतर्क रहना...