संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: नगर के सर्राफा बाजार में सोमवार को मुरादाबाद पुलिस सोने के कुंडलों की तलाश में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर पहुंच गई। पुलिस के बाजार में पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। पुलिस ने व्यापारी से चोरी हुए जेवरात के बारे में पूछताछ की। लगातार दूसरे जिले की पुलिस द्वारा बाजार में जांच-पड़ताल किए जाने से व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। सोमवार की दोपहर मुरादाबाद पुलिस नगर के सर्राफा बाजार पहुंची। पुलिस ने एक सर्राफा व्यापारी के यहां पहुंचकर चोरी हुए सोने के कुंडलों के संबंध में जानकारी ली। सर्राफ की दुकान पर पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी भी सतर्क हो गए और दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। क्...