Sambhal News: सोने का तार खरीदने आया बुजुर्ग आठ लाख के आभूषण लेकर फरार
संभल, सितम्बर 22 -- Sambhal News: नगर के बड़ा बाजार स्थित गोयल ज्वेलर्स पर सोमवार दोपहर ग्राहक बनकर पहुंचे एक बुजुर्ग पर करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप है। आरोपी ने दुकानदार से नाक में पहनने के लिए सोने का तार मांगा और बातचीत के दौरान पानी पीने की बात कहकर उसे उलझाया। इसी बीच वह सोने की पुड़िया उठाकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। दुकानदार हरिदेव कुमार गोयल के अनुसार, सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा था। उसके हाथ में कागज की पुड़िया थी, जिसमें छोटे-छोटे टुकड़ों में पुराना सोना रखा हुआ था। बुजुर्ग ने नाक में पहनने के लिए सोने का तार खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान उसने दुकानदार से पानी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.