Sambhal News: सोते समय युवक के पैर में सांप ने डसा
संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मकनपुर में सोमवार की रात सोते समय एक युवक को सांप ने पैर में डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया। गांव मकनपुर निवासी अवरार पुत्र नौशे सोमवार की रात परिवार के लोगों के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात अचानक सांप ने उसके पैर में डस लिया। युवक को सांप के काटने का एहसास हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी। सांप के काटने की जानकारी के बाद परिवार के लोग घबरा गए और आनन फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.