Sambhal News: सेहत के लिए मिलावटी मिठाइयों से बनाएं दूरी
संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में मिठाइयां तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी के साथ मिलावटखोरी की आशंका भी बढ़ गई है। मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ दुकानदार मिलावटी मावा, पनीर, दूध और मिठाइयां बेच सकते हैं। जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। जनपद में खाद्य विभाग के पास 939 दुकानों का पंजीकरण है। जबकि वास्तविक दुकानों की संख्या इससे कहीं अधिक बताई जा रही है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर निगरानी रखना चुनौतीपूर्ण है। शहर में कुछ दुकानों पर साफ-सफाई और निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं कई बड़े और प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता स्वच्छता के मानकों का पालन करते नजर आते हैं। बाजार में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.